1. चबाहर बंदरगाह के पहले चरण उद्घाटन

ईरान के दक्षिण-पूर्व सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित चबाहर बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी द्वारा भारत, अफगानिस्तान और क्षेत्र के अन्य कई देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
चाभार बंदरगाह परियोजना के पहले चरण को शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के रूप में जाना जाता है।बंदरगाह के भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच व्यापार को बढ़ाने की संभावना है।

2. मेगा पूर्वोत्तर प्रदर्शनी सह बिक्री बोनान्जा का उद्घाटन

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने पहले चरण में, दो वर्षों की अवधि के लिए, एक पायलट आधार पर तन्नेंगलांग जिले से शुरू होने वाले "पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र विकास" कार्यक्रम के लिए 90 करोड़ रूपए की घोषणा की।
डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने इंफाल की यात्रा के दौरान एक विशेष पहाड़ी क्षेत्र के विकास कार्यक्रम को पेश करने की प्रतिबद्धता की है और इस उद्देश्य से स्थलाकृति, भौगोलिक स्थितियों की विविधताओं और अन्य पहलुओं से परे राज्य के सभी जिलों का न्यायसंगत विकास सुनिश्चित करना है।
3. भारत सरकार ने इस वर्ष कृषि शिक्षा बजट में 47.4 प्रतिशत की वृद्धि की

भारत सरकार ने इस वर्ष कृषि शिक्षा बजट में वितीय वर्ष 2013-14 की तुलना में 47.4 प्रतिशत की वृद्धि की है।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि स्कूली बच्चों से लेकर नौजवानों को कृषि शिक्षा के प्रति आकर्षित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है|केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने दो वर्ष पूर्व 3 दिसंबर को राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया क्योंकि आज ही के दिन हमारे प्रथम केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का जन्मदिवस पड़ता है।
4. केरल में भारत के सबसे बडे तैरते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन

केरल विद्युत मंत्री एम.एम. मणि 4 दिसंबर को वायनाड में बनसुरा सागर बांध में देश के सबसे बड़े तैरते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
पानी की सतह पर तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र में 500 किलोवाट की क्षमता है। यह देश का सबसे बड़ा तैरता सौर संयंत्र है।तिरुवनंतपुरम स्थित एड टेक सिस्टम द्वारा निर्मित, संयंत्र प्रति वर्ष सात लाख इकाइयां पैदा करेगा। परियोजना की कुल लागत 9.25 करोड़ रुपये हैं।
5. आईसीजी ने क्षेत्रीय स्तर समुद्री तेल प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास आयोजित किया

इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) ने पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समुद्र में 'क्लीन सी 2017' नामक एक क्षेत्रीय स्तर समुद्री तेल प्रदूषण प्रतिक्रिया का आयोजन किया।
इस अभ्यास का उद्देश्य एक तेल फैलाव की स्थिति में भारतीय तटरक्षक बल, संसाधन एजेंसियों और अन्य हितधारकों की तैयारियों का पता लगाना था।

6. ब्रिटिश गायिका ऐली संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण वैश्विक सद्भावना राजदूत बनी

ब्रिटिश गायिका-गीतकारा एली गॉल्डिंग संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के लिए एक वैश्विक सद्भावना राजदूत बनी हैं, जो कि जलवायु परिवर्तन और लुप्त प्रजातियों से लड़ने, वायु और समुद्र की सफाई करके लोगों और जानवरों के जीवन और निवासों को बचाने के लिए लड़ाई में शामिल हो रही हैं।
खराब हवा की गुणवत्ता, और सभी रूपों के प्रदूषण, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का प्रमुखएजेंडा है, जो 4 दिसंबर को नैरोबी में शुरू होगी तथा ऐली इसमें शामिल होंगी।

7. जेनी किम को मिस सुपरनेशनल 2017 का ताज

मिस कोरिया जेनी किम ने 1 दिसंबर को पोलैंड के क्रिनीका-ज़ड्रज स्पा रिज़ॉर्ट में आयोजित समारोह में मिस सुपरनेशनल 2017 का खिताब जीता।
रोमानिया की बियांका तिरसीन को दूसरी रनर-अप के रूप में घोषित किया गया।किम ने अलग-अलग देशों के 64 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। उन्हें पिछले साल की विजेता श्रीनिधि शेट्टी द्वारा मिस सुपरनेशनल 2017 का ताज पहनाया गया।
8. 'पॉपुलिज़्म' कैंब्रिज डिक्शनरी का 'वर्ड ऑफ द ईयर'

“पॉपुलिज़्म” शब्द को कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 2017 के अपने वर्ड ऑफ द ईयर के रूप में घोषित किया गया है।
शब्दकोश में “पॉपुलिज़्म को “राजनीतिक विचारों और क्रियाकलापों के रूप में परिभाषित किया गया है जो सामान्य लोगों के समर्थन के बदले में उनको वह प्रदान करना है जो वह चाहते हैं”।